Close Menu
Imperial WireImperial Wire
    What's Hot

    FDA agrees to review Moderna’s mRNA flu vaccine application in a reversal

    February 18, 2026

    Writer Salim Khan’s condition stable: Hospital | Mumbai News – The Times of India

    February 18, 2026

    Ársuppgjör Fossa fjárfestingarbanka hf. 2025

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • FDA agrees to review Moderna’s mRNA flu vaccine application in a reversal
    • Writer Salim Khan’s condition stable: Hospital | Mumbai News – The Times of India
    • Ársuppgjör Fossa fjárfestingarbanka hf. 2025
    • India sheds defensive stance, negotiates future-focused trade deals: Goyal
    • Benchmark reiterates Expand Energy stock rating on reserve report
    • 49ers set to return to Mexico City for regular-season game
    • Kerala to regularise over 20,000 teacher posts
    • Wales head coach Rhian Wilkinson balances motherhood with management – International Dispatch | Imperial Wire
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Imperial WireImperial Wire
    Post Your Story
    Wednesday, February 18
    • Home
    • Epstein Files
    • Featured
      • Sports
      • Technology
      • Education
      • Healthcare
    • Global News
    • India News
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Contact
    Imperial WireImperial Wire
    • Home
    • Epstein Files
    • Global News
    • India News
    • Business
    • Share Market & Crypto
    • Gaming
    • Sports
    • Finance
    • Entertainment
    • Education
    Home»India News

    Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा – Imperial Wire

    Admin - Shubham SagarBy Admin - Shubham SagarFebruary 8, 2026 India News No Comments3 Mins Read
    Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा – Imperial Wire
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक तय हुई है। इस्राइल ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। बैठक का मुख्य मुद्दा ईरान के साथ चल रही अमेरिकी वार्ता और उससे जुड़ी सुरक्षा चिंताएं रहेंगी। क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

    इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नेतन्याहू का मानना है कि ईरान से होने वाली किसी भी बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक और ईरान समर्थित क्षेत्रीय नेटवर्क को खत्म करने की शर्त शामिल होनी चाहिए। बयान में कहा गया कि केवल परमाणु कार्यक्रम पर सीमित बातचीत पर्याप्त नहीं होगी। इस्राइल चाहता है कि समझौता व्यापक सुरक्षा ढांचे के साथ हो।

    ओमान में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष वार्ता

    अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में अप्रत्यक्ष बातचीत हुई। यह बातचीत ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर आगे की दिशा तय करने के लिए थी। शुरुआती संकेतों से लगा कि वार्ता फिर शुरुआती बिंदु पर लौट आई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छी बताया और कहा कि अगले सप्ताह फिर वार्ता की योजना है। अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व पश्चिम एशिया के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने किया।

    ये भी पढ़ें- गोयल बोले- US से व्यापार समझौते से डाटा सेंटर-एआई को मिलेगा बढ़ावा, आईसीटी उत्पादों का आयात संभव

    सैन्य दबाव भी बनाए हुए है अमेरिका

    ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो ईरान पर परमाणु समझौते के लिए दबाव बनाने को बल प्रयोग किया जा सकता है। इससे पहले अमेरिका ने विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन समेत कई युद्धपोत क्षेत्र में तैनात किए थे। यह तैनाती ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई थी। खाड़ी देशों को आशंका है कि किसी भी हमले से व्यापक क्षेत्रीय युद्ध छिड़ सकता है।

    सैन्य कमांडर भी वार्ता प्रक्रिया में शामिल

    ईरान से जुड़ी वार्ता प्रक्रिया में पहली बार अमेरिका ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के अपने शीर्ष सैन्य कमांडर को भी शामिल किया। सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर वार्ता के बाद यूएसएस अब्राहम लिंकन पर पहुंचे। उनके साथ विटकॉफ और कुशनर भी मौजूद थे। इससे संकेत मिलता है कि कूटनीतिक बातचीत के साथ सैन्य तैयारी भी समानांतर रखी जा रही है।

    ईरान बोला- केवल परमाणु मुद्दे पर ही बातचीत

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि परमाणु वार्ता शांत माहौल में और बिना धमकी के होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि ईरान केवल अपने परमाणु कार्यक्रम पर ही बातचीत करेगा। वार्ता का यह दौर खत्म हो चुका है और राजनयिक अपने-अपने देशों को लौट रहे हैं। एक प्रस्ताव में यह भी सामने आया कि ईरान तीन साल तक संवर्धन रोके, उच्च संवर्धित यूरेनियम बाहर भेजे और बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग शुरू न करने का वादा करे, लेकिन इस पर आधिकारिक सहमति स्पष्ट नहीं है।

    अन्य वीडियो-



    Source link
    #IsraelUS #Meet #ईरन #वरत #पर #टरप #और #नतनयह #क #हग #अहम #बठक #इसरइल #बल #मसइल #समरथन #भ #बन #मदद

    Imperial Imperial Wire IsraelUS meet Public News Wire World News अहम इसरइल ईरन और क टरप नतनयह पर बठक बन बल भ मदद मसइल वरत समरथन हग
    Admin - Shubham Sagar
    • Website

    Admin & Senior Editor at Imperial Wire covering global news...

    Keep Reading

    FDA agrees to review Moderna’s mRNA flu vaccine application in a reversal

    Writer Salim Khan’s condition stable: Hospital | Mumbai News – The Times of India

    Ársuppgjör Fossa fjárfestingarbanka hf. 2025

    Benchmark reiterates Expand Energy stock rating on reserve report

    49ers set to return to Mexico City for regular-season game

    Kerala to regularise over 20,000 teacher posts

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    PSU rally shows momentum, but strategic picks remain in defence and power: Dharmesh Kant

    February 17, 2026

    Adam Silver to consider changing draft lottery, revoking picks to stop tanking

    February 14, 2026

    NBA All-Star Game Betting Preview: Best Picks for World vs. USA and MVP Odds | Deadspin.com

    February 14, 2026

    Finest VPN Service for 2026 Our Prime Picks in a Tight Race – Imperial Wire

    February 13, 2026
    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Imperial Wire News logo - Reliable global updates and industry insights
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • Astrology
    • Business
    • Consulting
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Food

    News

    • Gaming
    • Global News
    • Healthcare
    • India News
    • Politics
    • Science
    • Share Market & Crypto
    • Sports

    Company

    • Technology
    • Travel
    • Money
    • Europe
    • UK News
    • US Politics

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    vGet the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Imperial Wire News | Reserved by Webixnet Pvt. Ltd..
    • Privacy Policy
    • Terms of Service

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.