अफगानिस्तानी सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का दावा किया गया है। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजी जिले में बाबरक पोस्ट के तहत अंजर सर इलाके में स्थित पाकिस्तानी शासन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार अफगान बलों के हाथ लगे हैं।
The major headquarters of the Pakistani regime located at Anzar Sar, under the Babrak post in the Alisher–Terezi district of Khost Province, has just been captured. Dozens of soldiers are killed and wounded, and a large quantity of weapons has fallen into the hands of the Afghan…
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) February 26, 2026
डूरंड लाइन से टोरखम गेट तक कार्रवाई
इसके बाद एक्स पर एक अन्य अपडेट में उन्होंने कहा कि डूरंड लाइन पर व्यापक जवाबी सैन्य अभियान को शुरू किया गया है। यह कार्रवाई 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स की तरफ से पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनर, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों के कई इलाकों में और टोरखम गेट पर की जा रही है। इस पोस्ट में फितरत की तरफ से दावा किया गया है कि अब तक एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा किया जा चुका है। चार चौकियां खाली कर दी गईं और उन्हें पूरी तरह जला दिया गया।
उनके मुताबिक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 के शव और कुछ अन्य सैनिकों को जिंदा हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दर्जनों हल्के और भारी हथियार जब्त किए जाने, एक टैंक नष्ट करने और एक इंटरनेशनल हार्वेस्टर वाहन कब्जे में लेने का भी उन्होंने दावा किया है। उप प्रवक्ता के बयान में कहा गया है कि जवाबी सैन्य अभियान अभी जारी है और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।
Sixth update!
Retaliatory Operations:
Along the so-called Durand Line, heavy retaliatory offensive operations have been launched against the enemy by the Islamic Emirate of Afghanistan through the 203 Mansouri Corps and the 201 Khalid bin Walid Corps at various points in the…
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) February 26, 2026
दावे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार
उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण अब अफगान बलों के कब्जे में हैं। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पाकिस्तान की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कहां है खोस्त प्रांत?
खोस्त प्रांत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ इलाका है, जहां पहले भी दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर तनाव और झड़पें होती रही हैं। हालिया दावे के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित वीडियो
Source link
#अफगनसतन #क #दव #डरड #लइन #स #टरखम #गट #तक #कररवई #चकएक #मखयलय #पर #कबज #PAK #सनक #कए #ढर

