दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कार पर फायरिंग की खबर है। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है।
#WATCH | Delhi: A firing incident on a car was reported in the Kashmiri Gate area. Five people were in the vehicle during the incident, of which 1 person was injured. According to the police, one of the people in the vehicle is a lawyer, claiming to be part of Lawrence Bishnoi’s… pic.twitter.com/1gl1RErtht
— ANI (@ANI) February 24, 2026
पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इलाके के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है।
बंथिया ने कहा कि हम जांच के हर पहलू पर काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
सूत्रों के अनुसार, घायल व्यक्ति खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है। हालांकि, यह उनका अपना दावा है, और पुलिस इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है। घटना के समय गाड़ी में मौजूद अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी वाली जगह पर खोखे कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
कार सवार लोगों में से एक विक्की ने बताया कि हमने कुछ नहीं देखा क्योंकि हम पर पीछे से गोलियां चलाई गईं। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली लग गई। यह घटना हनुमान मंदिर के ठीक बाहर घटी… हम मंदिर के अंदर थे। हम अभी-अभी बाहर निकले थे।
#WATCH | Delhi | One of the people in the car, Vicky, says, “We didn’t see anything because we were fired at from the back. The person sitting in the backseat got shot… This happened right outside the Hanuman Temple… We were inside the temple. We had just come out…” https://t.co/PCBcKBX0qY pic.twitter.com/nUPbenDdsX
— ANI (@ANI) February 24, 2026
कार में मौजूद लोगों में से एक ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। मैं आगे बैठा था। हमें बताया गया कि करीब दो-तीन लोगों ने हम पर गोली चलाई। हमारे साथ मौजूद लोगों में से एक, संदीप को गोली लग गई। हमें कोई धमकी नहीं मिली थी, लेकिन हमें कुछ गड़बड़ लग रही है। देखते हैं कि कोई इसकी जिम्मेदारी लेता है या नहीं।
#WATCH | Delhi | One of the people in the car says, “This incident happened around 10 pm. I was sitting in the front… We were told that around two or three people fired at us… One of the people with us, Sandeep, got shot… We had not recieved any threat, but we know that… https://t.co/PCBcKBX0qY pic.twitter.com/ZfxljM1et1
— ANI (@ANI) February 24, 2026
कार में सवार लोगों में से एक ने बताया कि हम रात करीब 10:15 बजे एक मंदिर से निकले थे। कार मेरी थी। मैं ही चला रहा था। हम कार में बैठे ही थे कि स्टार्ट किया, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें एहसास हुआ कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरा एक दोस्त संदीप, जो पीछे बीच में बैठा था, उसकी पीठ में गोली लगी। तभी हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई।
#WATCH | Delhi | One of the people in the car says, “We had just come out of a temple around 10.15 pm. It was my car. I was driving. We had just entered my car and had started it when three shots were fired at us. When the rear windscreen cracked, that is when we realised that we… https://t.co/PCBcKBX0qY pic.twitter.com/A0uphwr6KM
— ANI (@ANI) February 24, 2026
ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि दीपक खत्री एक वकील हैं। उनके साथ चार साथी थे। वे रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट इलाके में अपनी कार से आईएसबीटी जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटर पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने, जिनमें से एक के पास हथियार था, गोलीबारी शुरू कर दी। उनके एक साथी संदीप को कंधे में गोली लगी है। वह सुरक्षित हैं… हम दीपक खत्री और उनके साथियों के विस्तृत बयान ले रहे हैं। उन्होंने बताया है कि दीपक खत्री को शहजाद भट्टी से धमकियां मिली थीं… हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | Joint CP Madhur Verma says, “Deepak Khatri is an advocate. He was accompanied by four companions. They were travelling to ISBT in their car in the Kashmiri Gate area at around 10.30 pm. According to preliminary information, three unidentified assailants on a… https://t.co/kUwiiOx2I8 pic.twitter.com/moJh4QitfJ
— ANI (@ANI) February 24, 2026
Source link
#Delhi #लरस #बशनई #स #जड #वकल #क #गड #पर #फयरग #कर #सवर #पच #म #स #एक #वयकत #घयल #जच #शर

