{“_id”:”6981f5e9b6fe3a34af0021a9″,”slug”:”gg-vs-dc-wpl-live-score-gujarat-vs-delhi-women-today-wpl-playoffs-match-scorecard-news-in-hindi-2026-02-03″,”sort”:”feature-story”,”standing”:”publish”,”title_hn”:”GG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में, गुजरात को सात विकेट से हराया”,”class”:{“title”:”Cricket Information”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
शेफाली और लिजेली – फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुजरात जाएंट्स ने बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। यह लगातार चौथी बार है जब दिल्ली की टीम खिताबी मुकाबले में पहुंची है। अब उसका सामना फाइनल में पांच फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। दिल्ली ने अब तक कभी डब्ल्यूपीएल का खिताब नहीं जीता है और उसके पास अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का अवसर होगा।