बारिश के बीच हुआ टॉस
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का टॉस भी बारिश के दौरान ही हुआ था। जिस वक्त सलमान अली आगा और मिचेल सैंटनर मैदान पर मौजूद थे, उस समय हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। पाकिस्तान के कप्तान आगा ने टॉ जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि नफे की जगह फखर जमां को मौका दिया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी तीन बदलाव किए।
दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप-2 में हैं। यह सुपर-8 का पहला मुकाबला था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों को एक-एक अंक मिल गया है। पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी। उसे भारत ने कोलंबो में ही 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, न्यूजीलैंड चार ग्रुप चरण के मैचों में तीन जीतकर ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही।
बारिश बनी विलेन
इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे हो गया था। पहली गेंद 7:00 बजे फेंकी जानी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने पूरे मैदान को ढक दिया। नियम के अनुसार, 8:10 बजे से ओवरों में कटौती होनी थी। वहीं, पांच-पांच ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:16 बजे था। हालांकि, निरंतर बारिश के चलते मैदान गीला हो चुका था, जिसके बाद पांच-पांच ओवर का मुकाबला भी संभव नहीं था। अंपायर्स ने निरीक्षण के बाद मैच रद्द करने की घोषणा की। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
Source link
#PAK #पकसतननयजलड #मच #म #बरश #बन #वलन #एक #भ #गद #फक #बगर #रदद #हआ #मयस #लट #परशसक




